सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर में नि:शुल्क मोतियाबिंद जाँच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर, 127 लोगों की हुई जाँच ।

Spread the love

रांची | सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर में आज नि:शुल्क मोतियाबिंद जाँच एवं लेंस प्रत्यारोपण स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्रीय नागरिकों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।


स्वास्थ्य शिविर के दौरान कुल 127 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई, जिनमें से 30 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन सभी मरीजों की नि:शुल्क सर्जरी गांधीनगर अस्पताल में की जाएगी। इसके साथ ही अन्य मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।


शिविर में नेत्र परीक्षण के अलावा हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं हाइपरटेंशन की भी नि:शुल्क जाँच की गई, जिससे आम लोगों को एक ही स्थान पर समग्र स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सका।


इस सफल आयोजन में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रमुख रूप से


डॉ. राजकुमार (सीएमएस, सीसीएल),
डॉ. भरत सिंह (सीएमओ, गांधीनगर इंचार्ज),
डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज),
डॉ. अनिता होरो, डॉ. रजनी कुजूर, डॉ. अम्बरीश,
डॉ. असीमा तिग्गा, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. प्रियंका,
डॉ. लेटगाउगीं, मुन्ना कुमार सिंह सहित सभी पैरामेडिकल स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


सीसीएल द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों को बेहतर, सुलभ और नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply