बच्चों से भरी स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर..।

Spread the love

रांची में शनिवार सुबह एक स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि मांडर के सेंट मारिया स्कूल से करीब 100 मीटर दूर एक मोड़ पर बस पलट गयी. बस में 30 बच्चे थे. मांडर थाने के प्रभारी राहुल ने कहा, ”स्कूल के करीब 15 बच्चे घायल हो गये. उन्हें पास के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



उन्होंने बताया कि एक बच्चे के सिर में चोट लगी है और उसका सीटी स्कैन कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बाकी सभी बच्चे ठीक हैं. राहुल ने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Leave a Reply