सदस्यता अभियान मे झामुमो के शिविरों मे दिख रहा लोगों का उत्साह ।
झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली के तत्वावधान में आज दिनांक 17 फरवरी 2025 को रांची महानगर अंतर्गत रामलखन सिंह कॉलेज के समीप कोकर, रांची मे शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया।
झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी की अध्यक्षता मे चलाए गए सदस्यता अभियान मे मुख्य रूप से रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, सोनू मुंडा, झब्बूलाल महतो एवं आदिल इमाम, अफरोज आलम, लालजी रमण, बबलू राम, आशुतोष वर्मा, रवि टोप्पो, संजय ठाकुर, मो निजाम, परवेज आलम, सुजीत उपाध्याय, विश्वजीत गोप, अमन तिवारी, असद फेराज टिंकू, अवधेश यादव, राजीव कु नन्दी, विजय रविदास, सचिन सिंह , ओमकार राय, गोपाल पांडेय, साहिल यादव राकेश, विक्की, लक्ष्मण राम, मो इरफान, अतिकुर रहमान, राजकुमार ठाकुर, मिथलेश कुमार सिंह, गोविंद, गोपाल दत्ता एवं अन्य महानगर के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

सदस्यता अभियान को सफल बनाने मे मुख्य रूप से संजय ठाकुर के साथ विक्की एवं अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा। आज के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली, जिसमें मुख्य रूप से युवा एवं महिलाएं रहीं । पार्टी से जुड़ने वाले सभी नए सदस्यों को जिला संयोजक प्रमुख, संयोजक मंडली के सदस्यगणों और जिला व रांची महानगर के वरिष्ठ नेतागणों ने सदस्यता रसीद देकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
मौके पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी ने कहा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है आज हमलोग रांची महानगर अंतर्गत कोकर मे सदस्यता अभियान चला रहे है। जिस तरह झारखंड की जनता ने पूरा समर्थन देकर हमारे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री हेमंत सोरेन जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाया है, उसी तरह लोग विशेषरूप से महिलाएं सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी से जुड़ रही हैं। पार्टी द्वारा 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है और रांची जिला को 5 लाख का लक्ष्य दिया गया है, हमलोग अबतक लगभग 3 लाख नए सदस्य बना चुके है।

सयोजक मंडली के सदस्यों द्वारा बताया गया की पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी द्वारा 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है, और जिस तरह सदस्यता अभियान मे पार्टी से जुड़ने के लिए लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है हम निश्चित ही लक्ष्य से भी ज्यादा नए सदस्य बनाने मे सफल होंगे।