झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली के तत्वावधान मे आज दिनांक 8 मार्च 2025 को संत पॉल कॉलेज, बहू बाजार चौक के समीप शिविर लगाकर झामुमो का सदस्यता अभियान चलाया गया।
झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी की अध्यक्षता मे चलाए गए सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता, बीरू तिर्की, संध्या गुड़िया, सोनू मुंडा एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीरू साहू, पूर्व जिला संगठन सचिव आदिल इमाम, जिला के वरिष्ठ नेता आफताब आलम, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महानगर के वरिष्ठ नेता जीत गुप्ता, पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंदर सिंह देवल, महानगर के वरिष्ठ नेता अफरोज अंसारी, पूर्व किसान मोर्चा जिला सचिव सज्जाद अंसारी, पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष वर्मा, महानगर के वरिष्ठ नेता मंटू लाला, पूर्व महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंशु लकड़ा, जिला के वरिष्ठ नेता बबलू राम, राजेश सिंह, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष परवेज आलम गुड्डू, पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महताब आलम, संजय ठाकुर, महादेव मुंडा, विजय रविदास, भोलू मलिक, अकबर कुरैशी, अवधेश यादव, मो सन्नी, मो गुड्डू, नौशाद आलम, कुलदीपक कुमार, राजकुमारी टोपनो, युवा सदस्य रवि कुमार, मो आबिद, मोहन गोस्वामी, मो फारुख खान, शम्मी बाबू, राकेश, पूर्व सोशल मीडिया सदस्य अल्ताफ राजा, हरीश महतो, कामरान, अबुतालिब अंसारी, मंजीत कुमार एवं अन्य कार्यकर्तागण शामिल हुए।
◆ सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख, संयोजक मंडली सदस्यों और रांची जिला व महानगर के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराते हुए राज्य की लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व मे राज्य सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पार्टी से जुड़ने वाले नए सदस्यों को सदस्यता रसीद देकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और स्वागत किया गया। सदस्यता लेने वालों मे मुख्य रूप से महिलाएं एवं युवा रहे।
◆ पार्टी से जुड़ने के लिए महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं और विशेष रूप से महिलाओं के लिए मईया सम्मान योजना से सभी लोग प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।
◆ सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से रांची महानगर के वरिष्ठ नेता जीत गुप्ता, अकबर कुरैशी, मो सन्नी एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा।
◆ मौके पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी ने कहा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला संयोजक मंडली द्वारा सदस्यता अभियान लगातार चलाया जा रहा है आज हमलोग संत पॉल कॉलेज, बहू बाजार चौक के समीप शिविर लगाकर झामुमो का सदस्यता अभियान चला रहे हैं, और पार्टी से जुड़ने के लिए लोगों मे किस तरह का उत्साह है ये सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे लग रहे शिविरों मे लोगों के भीड़ से देखा जा सकता है। निश्चिंत तौर पर हेमंत सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से लोग प्रभावित है और लोगों का विश्वास पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। और इसी का परिणाम है कि पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और झामुमो का कुनबा लगातार मजबूत हो रहा है।