ईडी की जांच में हेमंत सोरेन और विनोद सिंह का 201 पन्ने का चैट आया सामने..।

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम फिर से तीन दिनों तक जमीन घोटाला मामले में पूछताछ करेगी. PMLA कोर्ट ने ईडी को हेमंत सोरेन के तीन दिनों के रिमांड की स्वीकृति दी है. आज कोर्ट में हेमंत की पेशी के दौरान ईडी ने अदालत के समक्ष दावा किया है कि हेमंत और विनोद सिंह के बीच 201 पन्नों का नया चैट निकाला गया है. ईडी का दावा यह भी है कि इस चैट में बरियातु की 8.5 एकड़ हेमंत सोरेन के कब्जे वाली जमीन पर होने वाले निर्माण से संबंधित कई मामले है. जो पीएमएलए 2022 के अंतर्गत आते है. ईडी के द्वारा पहले के रिमांड में यह भी कहा गया है कि व्हाट्सएप चैट में न केवल कई संपत्तियों के बारे में गोपनीय जानकारी का आदान-प्रदान शामिल है, बल्कि ट्रांसफर पोस्टिंग, सरकारी रिकॉर्ड साझा करने आदि से संबंधित अन्य आपत्तिजनक जानकारी भी शामिल है, जिसमें से बड़ी रकम भी शामिल है. ऐसा प्रतीत होता है कि धन का सृजन और लेन-देन किया गया है।

जांच में सहयोग नहीं कर रहे हेमंत सोरेन:-

ईडी ने अदालत में कहा कि हेमन्त सोरेन जांच में सहयोग नहीं कर रहे है. अपने और उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों द्वारा अर्जित संपत्तियों के बारे में सही तथ्य भी नहीं बता रहे है।

व्हाट्सएप चैट पर हस्ताक्षर करने और स्वीकार करने से भी इनकार कर रहे हेमंत सोरेन:-

ईडी ने कहा है कि हेमंत सोरेन और उनका सहयोगी बिनोद सिंह के साथ व्हाट्सएप चैट से सामना कराया जा रहा है,जिसमें अचल संपत्तियों से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान शामिल है. हेमंत सोरेन संपत्तियों की जानकारी छुपाने के लिए व्हाट्सएप चैट पर हस्ताक्षर करने और स्वीकार करने से भी इनकार कर रहा है

Leave a Reply