चैंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल के सदस्यों ने अपना नामांकन सोमवार को किया। टीम तुलसी के 24 प्रत्याशियों ने चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा और विकास कुमार को नामांकन पत्र सौंपा।

नामांकन पत्र जमा करने वालों में अमित शर्मा, अरुण भरतीया, दीन दयाल वर्णवाल, ज्योति कुमारी, कमलेश कुमार संचेती, कुलवंत सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, मोनिका गोयनका, नवीन गाड़ोदिया, प्रकाश अग्रवाल समोता, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, तनप्रिंस सिंह कोहली, राहुल साबू, संतोष अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, सुमित कक्कड़, तुलसी पटेल, विकास झाझरिया, विकास मोदी, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला, विनीता झुनझुनवाला, उत्सव परासर और रौनक जैन के नाम शामिल है। इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष परेश गट्टानी, पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल, प्रवीण जैन छाबड़ा, किशोर मंत्री, आनंद जालान, शैलेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। नामांकन पत्र जमा करने के बाद तुलसी पटेल टीम के प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क साधा और समर्थन देने का आग्रह किया। तुलसी पटेल ने कहा कि चैंबर के विभिन्न पदों पर काम करने का अनुभव है। इसका लाभ व्यवसायियों और उद्योगपतियों को मिलेगा।
