हजारीबाग जेल से 3 उम्रकैद के कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल ।

Spread the love

हजारीबाग से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हजारीबाग केंद्रीय कारा से तीन कैदी फरार हो गए हैं, जिससे जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरार तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी हैं और आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे सिस्टम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने कैदियों के फरार होने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में जेल से तीन कैदियों के भागने की बात सामने आई है। घटना के बाद जेल परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।


फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। वहीं, इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


प्रशासन का दावा है कि जल्द ही फरार कैदियों को पकड़ लिया जाएगा और इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है।

Leave a Reply