
लातेहार जिले के चंदवा निवासी संजय कुमार के साथ एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। संजय कुमार आग से झुलस गए थे और उनका इलाज रांची के देवकमल अस्पताल में चल रहा था। बेहतर इलाज के लिए उन्हें पत्नी अर्चना के साथ एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि एयर एंबुलेंस जैसे ही उनके घर के ऊपर आसमान में पहुंचा, उसी दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार कुल 7 लोगों की मौत हो गई।

हादसे के बाद एयर एंबुलेंस का मलबा चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल में मिला। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई है।
यह घटना पूरे इलाके के लिए बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली है।