
बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय प्रांगण में आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर राँची नगर निगम के निवर्तमान उप महापौर श्री संजीव विजयवर्गीय एवं समिति के अध्यक्ष श्री जयन्त झा ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

झंडोत्तोलन के उपरांत समिति के संयुक्त सचिव श्री संतोष मिश्रा द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया। उपस्थित जनसमूह ने भारत माता की जय के जयघोष के साथ कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष द्वारा निवर्तमान उप महापौर श्री संजीव विजयवर्गीय को मिथिला पाग, शॉल, पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं बाबा विद्यापति की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में श्री विजयवर्गीय ने झारखंड एवं भारत सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला तथा बाबा विद्यापति स्मारक समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए मैथिल समाज से आए सैकड़ों लोगों का हार्दिक अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री जयन्त झा, संयोजक श्री ज्ञानदेव झा, संयुक्त सचिव श्री वैद्य मनोज झा, श्री संतोष मिश्रा, श्री मृत्युंजय झा, श्री रंजीत लाल दास, श्री राजेश झा, श्री सुजीत झा, श्री ऋतुनाथ झा, श्री राधेश्याम यादव, श्री रघुनाथ झा, श्री जितेंद्र मिश्रा, श्री पवन सोनी, श्री प्रेम ठाकुर, श्री अनूप गुप्ता, श्री प्रमोद वर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
