
रांची | नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में कुल 8 विधिमान्य अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
नाम वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में अजीत लकड़ा, कथरीना तिर्की, बिरू तिर्की, राजेन्द्र मुण्डा, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुनील फकीरा कच्छप और संजय कुमार टोप्पो शामिल हैं।
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मेयर पद के लिए कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इन अभ्यर्थियों में रमा खलखो, देवी दयाल मुण्डा, सोनू खलखो, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, रौशनी खलखो और सुजीत बिजय आनंद कुजूर शामिल हैं।
निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी उम्मीदवारों को 7 फरवरी 2026 को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही सभी उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई है।
रांची नगर निगम चुनाव में अब मेयर पद के लिए मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है, क्योंकि अंतिम सूची जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।