2300 सफाई कर्मचारियों की सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल

Spread the love

रांची नगर निगम के 2300 सफाई कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे. नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष दयानंद यादव ने शनिवार को हड़ताल की घोषणा की थी. दयानंद यादव का कहना है कि कर्मचारी और सुपरवाइजर वर्षों से सफाई कार्य में लगे हैं, लेकिन हमारे भविष्य को लेकर कोई गंभीर नहीं है, जिसके कारण हम सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों ने 10 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें एकमुश्त नियमित किया जाना चाहिए। पर्यवेक्षकों, जोनल पर्यवेक्षकों, परिवहन पर्यवेक्षकों और कार्यालय सहायकों के वेतन में तत्काल प्रभाव से 30 प्रतिशत की वृद्धि की जानी चाहिए। क्योंकि, ये सैलरी बहुत कम है. निगम में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत कर्मियों की सूची नगर विकास विभाग को भेजी जाये।

Leave a Reply