झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम 4 सितंबर को रांची के नामकुम खोजाटोली आर्मी कैंप के कुटियातु चौक के पास आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री द्वारा लाभुकों के बीच योजना का स्वीकृति पत्र वितरित किया जायेगा।
पांच जिलों के लाभुक होंगे शामिल:-
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी और लोहरदगा के लाभार्थी विशिष्ट अतिथियों के साथ भाग लेंगे. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सौंपे गये कार्यों और दायित्वों के ससमय निर्वहन के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया है. कार्यक्रम में रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी और लोहरदगा जिले के तीन लाख से अधिक लाभार्थी भाग लेंगे. आपको बता दें कि पहले यह कार्यक्रम 30 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होना था।
