राजधानी में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव, नगर निगम कर रहा उचित प्रयास

Spread the love

लगातार हो रही भारी वर्षा से रांची नगर निगम के कुछेक क्षेत्रों में जल-जमाव की अल्पकालीन समस्याओं को निगम की टीम द्वारा लगातार व्यवस्थित किया जा रहा है। इस संदर्भ में आम नागरिकों द्वारा नगर आयुक्त श्री संदीप सिंह को वार्ड 33, पंडरा रोड, पंचशील नगर में जल-जमाव की समस्या से अवगत कराया गया, जिसे देखते हुए नगर आयुक्त द्वारा आज दिनांक 16.09.2024 को पंचशील नगर में जल-जमाव की स्थिति का निरीक्षण संबंधित टीम के साथ किया गया। नगर आयुक्त द्वारा निगम के अभियाताओं को भविष्य में उक्त क्षेत्र में जल-जमाव ना हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। इसके साथ ही शांति नगर एवं पंचशील नगर के कनेक्टिंग नालियों को साफ़ करते हुए पानी ने बहाव के लिए रास्ता बनाने का निर्देश संबंधित अभियानताओ को दिया गया, ताकि आम नागरिकों को बरसात के दौरान जल-जमाव की समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके साथ ही स्वच्छता शाखा की टीम को लागतार नालियों की सफाई करने का निर्देश दिया गया।



इसके पश्चात् नगर आयुक्त के द्वारा रांची नगर निगम की टीम को पूरे निगम क्षेत्र का भ्रमण कर, जहां कहीं भी जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई हो, उसे त्वरित ठीक करने का निदेश दिया गया।

मौके पर नगर प्रबंधक, निगम के अभियंता, जोनल सुपरवाइजर, वॉर्ड सुपरवाइजर तथा अन्य कर्मी उपस्थित थे।
सभी सम्मानित नागरिकों से अपील की जाती है कि नालियों में कूड़ा/प्लास्टिक/प्लास्टिक की बॉटल इत्यादि प्रवाहित ना करे एवं यदि अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न होती है तो निगम के दूरभाष संख्या 1800 570 1235 पर संपर्क कर अपना शिकायत दर्ज करवाए।

Leave a Reply