झामुमो की प्रमंडल स्तरीय बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन मे सम्पन्न हुई। जिसमें दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से खूंटी, सिमडेगा और उत्तरी छोटानागपुर से धनबाद, बोकारो, चतरा, कोडरमा जिला से झामुमो के केन्द्रीय समिती के पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला समिती के पदाधिकारी, नगर / महानगर समिती के पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के जिला समिती के पदाधिकारी और प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए।
बैठक मे संगठन की वर्तमान स्थिति और मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर सुझाव लिए गए और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिको को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने मे कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर दिशा निर्देश दिया गया।

उक्त बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री मथुरा प्रसाद महतो, केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव श्री संतोष रजवार सहित सैकड़ो नेता, पदाधिकारी तथा कार्यकर्त्ता शामिल हुए।
