चिराग पासवान पहुंचेगे धनबाद, जन आक्रोश रैली में भरेंगे हुंकार, धनबाद से होगा लोजपा का उम्मीदवार

Spread the love

लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान 29 सितम्बर रविवार को धनबाद स्थित बीसीसीएल के नेहरू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे।



चिराग पासवान एक दिवसीय दौरे पर सुबह सेवा विमान नई दिल्ली से रांची पहुंचेंगे, जहाँ कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उसके बाद पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकताओं संग सड़क मार्ग से वे धनबाद स्थित बीसीसीएल के नेहरू स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में अपनी हुंकार भरेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अदित्य विजय प्रधान ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लगातार दौरा किया जा रहा है। प्रधान ने बताया कि चिराग पासवान झारखंड को अपनी जन्मभूमि मानते है एवं पार्टी के संस्थापक स्व॰ रामविलास पासवान के विकसित झारखंड के सपनों को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष को एनडीए गठबंधन के तहत धनबाद विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाना चाहती हैं एवं इसको लेकर दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच बात चीत का दौर जारी है। लोजपा को पूर्ण विश्वास है कि गठबंधन धर्म निभाते हुए लोजपा धनबाद की सीट जीत कर के एन॰डी॰ए की झोले में डालेगी, और पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी ।


जिस तरह विगत लोकसभा चुनाव में गठबंधन ने बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (आर) पर भरोसा जताते हुए पांच सीट दिए थे, जिस पर लोजपा ने सौ प्रतिशत जीत सुनिश्चित कराते हुए सभी पांच सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करवा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत बनाने में अपनी अहम भागीदारी निभाई थी। उसी प्रकार झारखंड विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन द्वारा दिये गए सभी सीटों पर लोजपा सौ प्रतिशत जीत दर्ज कराते हुए, झारखंड में भी गठबंधन की सरकार स्थापित करने में अपनी अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply