Ranchi : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसे लेकर पार्टी ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दिया है। बता दें कि पिछले चुनाव में कांग्रेस को गठबंधन में 31 सीटें मिली थीं, जिनमें से 17 सीटें कांग्रेस ने हासिल कि थी। लेकिन इस बार कांग्रेस की नजर कुछ और सीटों पर टिकीं है। इसके लिये पार्टी ने अभी से ही माहौल बनाना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने राजधानी रांची में आयोजित कांग्रेस के ‘संवाद आपके साथ’ कार्यक्रम में लगभग 35 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि अगर कांग्रेस 25 से 30 सीट जीत जाती हैं, तो अगला मुख्यमंत्री कांग्रेस का होगा।