झारखंड की राजधानी रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी में 30 सितंबर से 10 अक्तूबर तक हॉकी इंडिया,हॉकी झारखंड और खेल कूद एवम युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 14 वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 का आज विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि निदेशक खेलकूद विभाग झारखंड श्री संदीप कुमार, हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह,कोषाध्यक्ष श्री शेखर जे मनोहरण, संयुक्त सचिव सह उपनिदेशक खेलकूद विभाग झारखंड श्री राजकिशोर खाखा, भारतीय खेल प्राधिकरण के हाई परफोर्मेंस निदेशक श्री पियूष दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर , तथा हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड का ऑफिसियल झंडा का ध्वजारोहण कर तथा गुब्बारा उड़ाकर किया।

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के कुल 25 राज्य की टीम भाग ले रही है। आज उद्घाटन मैच हॉकी झारखंड और हॉकी राजस्थान के बीच खेला गया जिसमे झारखंड की टीम ने एकतरफा मुकाबला में 21=00 से विजय हासिल की ।इस मैच झारखंड की स्वीटी डुंगडुंग को प्लेयर ऑफ दि मैच का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा खेले गए मैच में हॉकी पंजाब को जम्मू कश्मीर से वाक ओवर मिला, जबकि उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 9=0 से ,चंडीगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को 3=0से तथा महाराष्ट्र ने।