झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने प्रेस बयान जारी कर कहा की झारखंड सरकार द्वारा 10 वर्षो से लंबित कर्मचारियों/ सेवानिवृत कर्मियो को स्वास्थ बीमा का लाभ देने पर जो आज एएमयू हुई वो महासंघ इसे एक ऐतिहासिक निर्णय मानता है और राज्य सरकार से मिलनेवाला एक बड़ा तोहफा राज्यकर्मियों के लिए मिला है। वर्तमान झारखंड सरकार से ही महासंघ को उम्मीद है की यही सरकार केवल राज्यकर्मियों/ सेवानिवृत कर्मियो/ संविदाकर्मियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की मांगे को चुनाव से पूर्व पूरा करेगी। स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने के लिए झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, झारखंड सरकार,माननीय मंत्री महोदय,श्री बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार, प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह,आईएएस, झारखंड सरकार एवम झारखंड सरकार के सभी वरीय अधिकारियों को महासंघ की ओर से बहुत बहुत बधाई ढेरो शुभकामनाए दी गई एवम उन्हे दिल से आभार व्यक्त किया गया।

स्वास्थ्य बीमा योजना लागू हो जाने पर राज्य के कर्मचारियों/ बोर्ड निगम के कर्मियो के प्रति माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन झारखंड सरकार तथा माननीय मंत्री महोदय,श्री बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार की वचनबद्धता प्रमाणित हुई। महासंघ माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन झारखंड सरकार एवम माननीय मंत्री महोदय श्री बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार से मांग करता है की राज्य में कार्यरत संविदा कर्मियो, अनुबंध कर्मियो एवम दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ अविलंब दी जाए ये लोग भी राज्य सरकार के ही अंग है। बधाई देने वाले महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह, अध्यक्ष देव नारायण सिंह मुंडा, संरक्षक, गणेश प्रसाद सिंह, सम्मानित अध्यक्ष मुक्तेश्वर लाल, उपाध्यक्ष सुरेश हाजरा, राज्य सचिव,बिनोद कुमार, आशिर्वाद महतो, अशोक कुमार ,अनिल कुमार, घर भरन राम, मन्नू प्रसाद तिवारी ,अखिलेश कुमार अम्बाष्ट, सनातन कुमार,मो. आलमगीर, रीना सिंह , करन गुप्ता,पंकज कुमार,पवन कुमार,मंगल हेंब्रम, आशीष खलखो,कमलेश कुमार ,श्याम लाल पासवान, सुरेश कुमार,मुकेश कुमार,अमरेंद्र कुमार,सौरभ कुमार,कौशल प्रसाद सिन्हा शुभ्रांशु गुप्ता, अजीत झा, गणेश राम, बी अगस्त क्रांति कुमार, रामाशीष पासवान,राम निवासन आदि ने राज्य सरकार को कोटि कोटि धन्यवाद दिया है।