झामुमो रांची जिला में युवा मोर्चा और क्रीड़ा मोर्चा का हुआ गठन साथ ही सैंकड़ों युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ली

Spread the love

झामुमो रांची जिला समिति के रातु प्रखंड समिती के अन्तर्गत अल्पसंख्यक मोर्चा, युवा मोर्चा और क्रीड़ा मोर्चा के गठन को लेकर काठीटांड़ चौक के समीप, रातु, रांची मे बैठक हुई, जिसमें विभिन्न समिति का गठन हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित *झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी ने अपने संबोधन मे कहा* झारखंड मुक्ति मोर्चा रातु प्रखंड के विभिन्न वर्ग संगठनों के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं। झामुमो आंदोलन की पार्टी है। संघर्ष कर हमने ये झारखंड अलग राज्य पाया है। आज आप देख रहे हैं कि किस तरह भाजपा हमारे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को हटाने के लिए साजिश रची और सात सात मुख्यमंत्रियों को लगाई हुई है। फूट की राजनीती करने के लिए कभी बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठा रही। हम सभी को मजबूती से आनेवाले विधानसभा चुनाव मे पुनः झामुमो की सरकार बनाना है।

झामुमो रांची जिला एवं वर्ग संगठनों के पदाधिकारियों ने सभी युवाओं को पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर झामुमो की सदस्यता दिलाई और स्वागत किया साथ ही पार्टी के संबंध मे सभी का मार्गदर्शन किया।

इस बैठक में मुख्य रूप से झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी, जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, अश्विनी शर्मा, जनक नायक, बीरू साहू, जिला संगठन सचिव जुल्फिकार खान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान,  क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंशु लकड़ा, झामुमो रातु प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अंसारी उपस्थित हुए।

Leave a Reply