मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने संत पॉल्स कैथेड्रल मैदान,रांची में आयोजित समारोह में कांटाटोली फ्लाईओवर, बिरसा चौक, धुर्वा गोल चक्कर 4-लेन स्मार्ट पथ, रांची तथा धनबाद में काँको चौक- विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग -8 लेन पथ का किया उद्घाटन।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजधानी रांची सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर एवं सहजानंद चौक- जज कॉलोनी , कांके रोड फ्लाईओवर की आधारशिला रखने समेत 31 परियोजनाओं की दी सौगात।

