महामहिम रघुवर दास से मिले लोजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान

Spread the love

आज ओडिशा के महामहिम राज्यपाल श्री रघुवर दास जी से जमशेदपुर में उनके आवास पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र प्रधान एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान श्री प्रधान ने विभिन्न सामाजिक एवं विकास के मुद्दों पर राज्यपाल महोदय से चर्चा की और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल को विकास योजनाओं की गतिविधियों की जानकारी दी और राज्य में चल रहे विभिन्न कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रधान एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री उमेश तिवारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply