भारतीय कामगार श्रमिक संघ के 1600 कर्मचारी दे रहे पिछले 10 महीनों से धरना।

Spread the love

भारतीय कामगार श्रमिक संघ, झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, धुर्वा रांची, झारखंड राज्य ससंबंधित विषय में लगभग 10 महीना से लगभग 1600 कर्मचारियों के द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, इस विषय को लेकर माननीय कंपनी प्रबंधन, क्षेत्रीय श्रमायुक्त झारखंड एवं स्थानीय प्रशासन ध्रुर्वा थाना, प्रभारी महोदय रांची को एक पत्र देकर सभी कामगारों से संबंधित विषय में यथाशीघ्र समस्या का समाधान करने हेतु अनुरोध किया गया, इस विषय को लेकर श्रमायुक्त महोदय, भारत सरकार श्री नयन मानिक त्रिपुरा ने गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कंपनी प्रबंधन को एक पत्र जारी कर वार्ता करने को भारतीय कामगार श्रमिक संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ आदेश जारी किया है। दिए गए आदेश का हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों ने स्वागत किया है। श्रमायुक्त महोदय को धन्यवाद देने वाले, जितेंद्र कुमार जीवन, प्रभारी झारखंड प्रदेश, प्रदेश उपाध्यक्ष, अंजनी कुमार सिंह, डी एन ठाकुर,सुधीर उरांव,विजय कुमार, लाल विकास नाथ शाहदेव, सचिन कुमार, शिव कुमार सिंह, शहजाद अंसारी,मनोज पाठक,राजेश शर्मा, एवं अन्य सैकड़ो मौजूद थे।

Leave a Reply