ख़ुशी, अपनापन और मित्रता बांटने का समय है क्रिसमस: महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद

Spread the love

आज चेशायर होम, कोकर, रांची में वाले वर्षगांठ सह क्रिसमस गैदरिंग मनाया गया। इस अवसर पर चेशायर होम के बच्चे बच्चियों ने शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोहित कर लिया।



चेशायर होम कोकर रांची के लिए आज एक विशेष अवसर रहा क्योंकि उन्होंने इस शाम को अनुवल डे सह क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया। इस अवसर पर चेशायर होम के बच्चों ने इतना मनमोहक प्रस्तुति का प्रदर्शन किया कि सभी की आंखों में आंसू बहने लगा। श्रीo अनुप कुरूविला, नैशनल काउंसिल ऑफ चेशायर होम, ने चेशायर होम के क्रियाकलापों का ब्यौरा देते हुए चेशायर होम में सेवा देने वाले प्रत्येक व्यक्ति और धर्मबहनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने अपने संबोधन में चेशायर होम के शुभचिंतकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि : “क्रिसमस खुशी का कारण यह है कि ईश्वर ने हमें इतना प्यार किया कि उसने अपने एकलौते पुत्र को दे दिया। इस प्रकार ईश्वर ने खुद मनुष्य बन कर उसने हमारे बीच अपना वास बनाया और हमें मुक्ति प्रदान किया, इसलिए क्रिसमस हमारे लिए ख़ुशी का कारण है। इस लिए क्रिसमस में हम एक दूसरे को ख़ुशी बांटे।”  सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।



चेशायर होम के इस वार्षिकोत्सव और क्रिसमस गैदरिंग के अवसर पर  रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के आलावा,   श्रीo अनुप कुरूविला नैशनल काउंसिल ऑफ चेशायर होम, ऑस्ट्रेलिया से आए श्रीo दानिएल जिनके दादू ने चेशायर होम के लिए स्थान दिया, श्रीo अमित अग्रवाल, खजांची, फाo विनय केरकेट्टा, फाo वाल्टर किस्पोट्टा, सिo बिमला, चेशायर होम के निर्देशक, सिo वेरोनिका, आर्चबिशप के सेक्रेटरी फाo असीम मिंज,  चेशायर होम की कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं आसपास के शुभचिंतक शामिल हुए।

Leave a Reply