भाजपा नेता अनुरंजन अशोक को कौन और क्यों दे रहा जान से मारने की धमकियां।

Spread the love

रांची के डीबडीह में रहने वाले भाजपा नेता अनुरंजन अशोक और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने डोरंडा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें एक मोबाइल नंबर से बार-बार जान मारने की धमकी दी जा रही है। उक्त मोबाइल नंबर से तीन बार उन्हें तथा उनकी पत्नी को एक बार फोन किया गया है।

दिनांक 9.9.23 को रात्रि के लगभग आठ बजे के करीब मोबाइल नं. 7700815928 से उनके मोबाइल नंबर पर तीन-तीन बार फोन आया। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी लिखा है कि मोबाइल नं. 7808110715 से उनकी पत्नी सुचित्रा अशोक को भी धमकी दी गई है।

अनुरंजन अशोक का कहना है कि धमकी देनेवाला खुद को किसी थाने का थाना प्रभारी बताता है। बता दे कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने झारखंड में हो रहे अवैध खनन मामले को लेकर तीर्थनाथ आकाश के साथ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ कई अधिकारियों, नेताओं के साथ 20 लोगों पर ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Leave a Reply