पारा शिक्षकों के सभी साथीयों ने एक स्वर में उनके परिजनों को आर्थिक सहयोग करने का संकल्प लिया।

Spread the love

साहिबगंज जिला के मंडरो प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टु उच्च विद्यालय परिसर भैया में आज दिनांक 17.01.2025 को  झारखंड राज्य प्रदेश सहायक अध्यापक संघ मंडरो की बैठक हुई. जिसमें अपने प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक सेख साहब के इंतकाल के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर मंडरो प्रखंड के सभी साथीयों के द्वारा उन्हें भावभीनी  श्रद्धांजलि दी गयी। साथ हि वहाँ उपस्थित सभी साथीयों ने एक स्वर में उनके परिजनों को आर्थिक सहयोग करने का संकल्प लिया।

मौके पर  प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुबे,प्रखंड अध्यक्ष शहादत हुसैन,प्रखंड सचिव वीरेंद्र ठाकुर, प्रखंड कोषाध्यक्ष मोहम्मद शहादत हुसैन अशर्फी, अरुण कुशवाहा, रेजिना खातुन, मोहम्मद कैयुम अंसारी, अब्दुल अंसारी, सहनाज खातुन,मेरी सोरेन , प्रेमलता कुमारी, होपना मुर्मू, लाल कर्मकार, हजरत अली, जीवनलता सोरेन, जिसु बसेरा ,ममता मिणु मुर्मू,स्नेहलता ,नूतन कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply