बजट सत्र के लिए 5 मंत्रियों में बंटे CM हेमंत सोरेन के विभाग, नामों की लिस्ट आई सामने ।

Spread the love

झारखंड विधानसभा के आगामी बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अधीन विभागों के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कैबिनेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न विभागों के लिए निम्नलिखित मंत्रियों को प्रभार दिया गया है:-


1.    चमरा लिंडा: महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग।
2.    रामदास सोरेन: विधि विभाग, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग, और आईटी विभाग।
3.    योगेंद्र प्रसाद: गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, ऊर्जा विभाग, और खान एवं भूतत्व विभाग।
4.    सुदिव्य कुमार: पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।
5.    दीपक बिरूवा: कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, और मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग।


इन मंत्रियों को संबंधित विभागों से जुड़े प्रश्नों, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों, याचिकाओं, विधेयकों, संकल्पों और अन्य विधायी कार्यों के उत्तर देने की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट सचिवालय ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

Leave a Reply