झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली के तत्वावधान में आज दिनांक 18 फरवरी 2025 को रांची महानगर अंतर्गत कांटाटोली चौक के समीप, रांची मे शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया।
झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी की अध्यक्षता मे चलाए गए सदस्यता अभियान मे मुख्य रूप से रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, नयनतारा उरांव, एवं अफरोज आलम, जीत गुप्ता, आदिल इमाम, फरीद खान, सोहेल खान, अजीत नायक, आरिज खान, सुजीत कुजूर, आशुतोष वर्मा, अकबर कुरैशी, मो निजाम, उषा उरांव, अशोक लोहरा, परवेज आलम, विश्वजीत गोप, मो साजिद, राजेश सिंह, सुजीत उपाध्याय, अवधेश यादव, विजय रविदास, दिलबर सुरीन, लाडले खान, साहिल यादव, मो परवेज, राकेश, कामरान, मो सन्नी, बाबू, सोनू , बबलू, प्रिंस खान, अरविन्द ठाकुर, जोहेब, जाहिद, कुलदीपक कुमार, अशरफ खान, आयुष राज वर्मा, लक्ष्मण राम, रवि कुमार, आफताब आलम, फारुख खान, एवं अन्य महानगर के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
सदस्यता अभियान को सफल बनाने मे मुख्य रूप से जीत गुप्ता, अजीत नायक, अकबर कुरैशी, मो सन्नी एवं अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा। आज के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली, जिसमें मुख्य रूप से महिलाएं रहीं । पार्टी से जुड़ने वाले सभी नए सदस्यों को जिला संयोजक प्रमुख, संयोजक मंडली के सदस्यगणों और जिला व रांची महानगर के वरिष्ठ नेतागणों ने सदस्यता रसीद देकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
मौके पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी ने कहा रांची महानगर के अंतर्गत आज कांटाटोली मे सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जैसा कि आप जानते हैं सदस्यता अभियान में पार्टी का 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। लोगों का पार्टी के जुड़ने के उत्साह को देखते हुए उस लक्ष्य को 60 लाख कर दिया गया है। और रांची जिला को जो लक्ष्य मिला है उसमें हमलोग अभी तक 70 प्रतिशत पूरा कर चुके हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के कार्यों से प्रभावित होकर सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे लग रहे शिविरों मे पार्टी से जुड़ने के लिए आप देख रहे हैं लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। निश्चित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा गांवों के साथ साथ अब शहरों मे भी पहले से और मजबूत हो रही है।