JESA द्वारा महान अभियता विश्वेश्वरैया की 162वी जयंती के अवसर पर 56वें अभियंता दिवस समारोह मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी JESA द्वारा अभियंता दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया।
बता दे कि केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 15 सितम्बर को राष्ट्रीय स्तर पर अभियंता दिवस के रूप में मनाने हेतु सभी राज्यों को पूर्व में ही दिशा-निर्देश निर्गत किया गया था।

झारखण्ड अभियंत्रण सेवा संघ राँची के द्वारा पूर्व की परंपरा के अनुसार इस वर्ष 56वे अभियंता दिवस के अवसर पर महान अभियंता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया एवं उनके दर्शन से प्रेरित होकर अभियंत्रण के संवर्धन हेतु समसमायिक तकनीकी परिचर्चा की गई।
इस परिचर्चा में भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ एवं अनुभव प्राप्त अभियंतायों के साथ-साथ राज्य के सभी तकनीकी विभाग के समस्त अभियंता द्वारा भाग लिया गया।

बता दे कि इस वर्ष ‘इको फ्रेंडली सस्टेनेबल एण्ड इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट” विषय पर तकनीकी परिचर्चा की गई। इस वर्ष अभियंता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण कुमार सिंह आई०ए०एस०, विकास आयुक्त, झारखण्ड की उपस्थिति हुई। साथ ही साथ अजय कुमार सिंह, आई०ए०एस० प्रधान सचिव ग्रामीण कार्य विभाग तथा डॉ मनीष रंजन, आई०ए०एस० सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति हुई।
तकनीकी परिचर्चा के विषय अनुरूप झारखण्ड अभियंता सेवा संघ (JESA) ने 56वें अभियंता दिवस के अवसर पर झारखण्ड के प्रसिद्ध पर्यावरण योद्धा चामी मुर्मू को सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि JESA द्वारा आयोजित तकनीकी परिचर्चा झारखण्ड में अभियंत्रण को संवर्धित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस अभियंता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में संवेदक एवं कंसल्टेंट के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया।
अभियंता दिवस के इस अवसर पर JESA ने अपने सेवानिवृत्त सदस्यों को उनकी राज्य के विकास में योगदान को देखते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित कराया। JESA द्वारा कहा गया कि सभी सदस्य राज्य के विकास में अपना सम्पूर्ण योगदान आगे भी देते रहेंगे।