झारखंड के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गयी है, जिसके बाद उन्हें रांची के धुर्वा स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी खुद उनकी देखभाल के लिए अस्पताल में मौजूद हैं।

पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग योगेंद्र प्रसाद की अचानक तबियत बिगड़ने के चलते उन्हें रांची स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंत्री की शुरुआती जांच की जा रही है और चिकित्सकों की एक विशेष टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। उनकी तबियत बिगड़ने की सूचने मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रांची स्थित उनके आवास पहुँचे जिसके बाद उन्होंने मंत्री योगेंद्र प्रसाद को अस्पताल में भर्ती करवाया। उनका कुशलक्षेम जानने मंत्री, विधायक समेत कई गणमान्य लोग अस्पताल पहुँच रहे हैं।
