लोकसभा स्पीकर ओम बिरला रांची पहुंच गये हैं झारखंड विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो और रक्षा राज्यमंत्री सह सांसद संजय सेठ ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकलकर वे सीधे बिरसा चौक पहुंचे यहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष राजभवन चले गये।

वहीं लोकसभा अध्यक्ष जेल मोर स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय भी पहुंचे और उन्होंने उनके विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूरे संग्रहालय को देखा और उनके बलिदान और संघर्ष को लेकर उनको नमन किया इस मौके पर रांची के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रांची के विधायक सीपी सिंह महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के साथ कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

बता दें कि ओम बिरला आज रांची और जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे इस दौरान वे रांची में विभिन्न समूहों द्वारा आयोजित नागरिक कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही जमशेदपुर में ओम बिरला सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत करेंगे वे विभिन्न समारोहों में शामिल होने के बाद राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

लोकसभा स्पीकर जमशेदपुर के लोयोला स्कूल के फैसी (Fasy) सभागार में दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे वे दोपहर 3:15 बजे के करीब जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से रांची वापस लौटेंगे यहां ओम बिरला डंगराटोली के स्वर्णभूमि सभागार में शाम को विभिन्न समूहों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे।