समाधि स्थल से आदिवासी नेताओं को किया गया गिरफ्तार।

Spread the love

धरती आबा बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर आदिवासी बचाओ मोर्चा सह केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली बचाओ मोर्चा को कोकर स्थित समाधि स्थल से गिरफ्तार कर लिया गया पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव बताया की सिरम टोली बचाओ मोर्चा के सदस्य धरती आबा बिरसा मुंडा के प्रतिमा में माल्यार्पण करने और श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हो रहे हैं सरकार के द्वारा बिना माल्यार्पण किए हुए लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हमें गिरफ्तार कर आदिवासी विरोधी नीति का प्रमाण दिया है।


निरंजना हेरेंज टोप्पो ने कहा कि आज 9 जून धरती आबा बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर पहली बार ऐसा हुआ कि आदिवासियों को गिरफ्तार किया गया हमलोगो के भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर माल्यार्पण करने से रोका गया, इतिहास में पहली बार बिरसा समाधि स्थल पर आदिवासियों का अपमानित करने का काम क्या गया है इसे आदिवासी समाज कभी भूल नहीं पाएगा।


आज से ही निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने का निर्णय लिया गया है। बिरसा मुंडा की उलगुलान की धरती पर दूसरा उलगुलान की आवश्यकता है इसके लिए आदिवासी सरना समाज पूर्ण रूप से तैयार है। बिरसा मुंडा के साथ शहादत दिवस पर प्रण लिया गया।


फूलचंद तिर्की ने कहा पहान पुरोहितों को भी पूजा करने से रोका गया, इससे हमारे धार्मिक परंपरा को भी आहत पहुंचने का काम किया है। पहान पुजार को संगठित कर हमें लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है ।


मुख्य रूप से कोकर बिरसा मुंडा समाधि स्थल से पूर्व शिक्षा मंत्री उरांव, निरंजना हेरेंज टोप्पो, कुंदरासी मुंडा, फूलचंद तिर्की, कालिका गाड़ी, मंजुला टोप्पो, बहालिंडा, संगीता कच्छप, उर्मिला भगत, सिमेला मुंडा, सनी हेंब्रम, हर्षिता मुंडा गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply