CDS और NDA-II 2025 परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर ब्रीफिंग का आयोजन हुआ

Spread the love

अंजनी कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित *सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा ll एवं राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौ सेना अकादमी परीक्षा ll  2025* की तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्धारित तिथि पर होने वाले परीक्षाओं को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों को परीक्षा से संबंधित गाइडलाइन से
अवगत कराया गया।



सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा ll 2025-* हेतु 7 उप केंद्र पर तीन पाली में परीक्षा किया जाना है। उप-केन्द्र का नाम-1.उर्सुलाईन इन्टर कॉलेज, डॉ० कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, राँची, 2.सेन्ट्रल अकादमी, बरियातू रोड, राँची। 3.संत अन्ना, इन्टरमीडिएट कॉलेज, डॉ० कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, राँची। 4.संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, डॉ० कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, राँची। 5.उर्सुलाईन कॉनवेन्ट गर्ल्स, हाई स्कूल, पुरुलिया रोड, राँची। 6.गोस्सनर कॉलेज क्लब रोड, राँची (सब सेंटर-ए) 7.गोस्सनर कॉलेज क्लब रोड, राँची (सब सेंटर-बी)। परीक्षा तीन पाली में आयोजित है। प्रथम पाली 9:00 बजे से 11 बजे तक, द्वितीय पाली पूर्वाह्न 12:30 बजे से 2:30 बजे तक एवं तृतीय पाली 4 बजे से 6 बजे तक।

*राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौ सेना अकादमी परीक्षा ll  2025-* हेतु 17 उप केंद्र पर दो पाली –  पेपर l के लिए 10 से 12:30 एवं पेपर ll के लिए 2 से 4:30 बजे तक किया जाना है।  उप केंद्र संख्या एवं नाम- 008.संत जेवियर कॉलेज इंटरमीडिएट सेक्शन, डॉ० कामिल बुल्के पथ, राँची। 009. गोस्सनर उच्च विद्यालय, मेन रोड जी. ई.एल. चर्च काम्प्लेक्स के पीछे, राँची। 010.डी०ए०भी० कपिलदेव पब्लिक स्कूल, न्यू ए०जी० कॉ-ऑपरेटिव कॉलोनी, कडरू, राँची। 011.राजकीय +2 हाई स्कूल, बरियातु, एच०डी०एफ०सी० बैंक के सामने, बरियातु, राँची। 012.डी०ए०भी० पब्लिक स्कूल, गाँधी नगर, सी०सी०एल० काँके रोड, राँची। (सब सेन्टर-ए)। 013.डी०ए०मी० पब्लिक स्कूल, गाँधी नगर, सी०सी०एल०, काँके रोड, राँची। (सब सेन्टर बी)। 014.संत कुलदीप हाई स्कूल, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, राँची। 015.बिशप वेस्टकॉट बालिका विद्यालय, नेपाल हाउस रोड, डोरण्डा, राँची। 016.डी०ए०भी० पब्लिक स्कूल, बरियातू, बरियातू रोड, राँची (सब सेन्टर-ए)। 017.डी०ए०भी० पब्लिक स्कूल, बरियात्, बरियातू रोड, राँची (सब सेन्टर-बी)।018.निर्मला कॉलेज, नियर संत जेवियर स्कूल, पो०-डोरण्डा, राँची।019.जे०एम०जे० हाई स्कूल, नोर्थ ऑफिस पाड़ा, डोरण्डा, राँची। 020.केन्द्रीय विद्यालय, हिनू, नियर ए०जी० मोड़, डोरण्डा, राँची। 021.इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, नियर जोड़ा पुल, काँके, राँची। 022.राजकीय +2 हाई स्कूल, कांके, सेमरटोली, नियर CIP. काँके, राँची। 023.केन्द्रीय विद्यालय नं०-1, एच०ई०सी० कैम्पस, सेक्टर-2, पी०ओ० धुर्वा, नियर मुख्य निर्वाचन पदा० कार्यालय, राँची। 024 डी०ए०भी० पब्लिक स्कूल, सेक्टर-III, धुर्वा, नियर एच०ई०सी० गोलचक्कर, राँची।



बैठक में आयुक्त ने कहा कि प्रतिनियुक्त पदाधिकारी समय से प्रश्न पत्रों के पैकेट पहुंचाने एवं समाप्ति के पश्चात उत्तर पुस्तिका एवं अन्य आवश्यक कागजातों को जीपीओ में जमा करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारियों के साथ प्रतिनियुक्ति  की जाए तथा प्रतिनियुक्त पुलिस दल परीक्षा की तिथि को प्रातः 7:30 बजे तक कंसर्न ऑफिसर को रिपोर्टिंग करना सुनिश्चित करें।
सभी परीक्षा उप केंद्र पर विधि व्यवस्था संधारणार्थ एवं स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ एक चार का पुलिस बल एवं एक अलग पुलिस दल जिसमें तीन पुरुष एवं दो महिला अनिवार्य रूप से प्रतिनियुक्त रहेंगे, जो परीक्षार्थियों के केंद्र में अंदर जाने के समय मेटल डिटेक्टर से  फ्रिस्किंग सुनिश्चित करेंगे। संबंधित सहायक समन्वयी पर्यवेक्षक एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी परीक्षा की तिथि से पूर्व ही अनिवार्य रूप से आपस में संपर्क स्थापित कर लें ताकि परीक्षा की तिथि के दिन किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो।
सभी प्रतिनियुक्त स्थानीय निरिक्षी पदाधिकारी परीक्षा से 1 दिन पूर्व ही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा समाप्ति के उपरांत संबंधित स्थानीय निरीक्षी पदाधिकारी परीक्षा से संबंधित उपस्थित विवरणी, जैमर अधिष्ठापन संबंधित प्रपत्र एवं निरीक्षण प्रतिवेदन कार्यरत नियंत्रण कक्ष को जमा करना सुनिश्चित करेंगे।
परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड से पहचान पत्र का मिलन अवश्य करेंगे। ध्यान रहें परीक्षार्थी के पास किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ना हो। सभी यूपीएससी के गाइडलाइन का सख्ती से पालन करेंगे। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करेंगे। परीक्षा केंद्र पर बिजली,पानी, एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था रहें।
बैठक में आयुक्त के सचिव आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, रांची, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक, प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी, कॉलेज एवं विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply