केंद्रीय सरना समिति के तत्वाधान में प्रेस क्लब रांची में सम्मान समारोह सह करम मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें निशा भगत को केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय महिला ,अध्यक्ष, बनाया गया एवं अमर तिर्की को रांची जिला सरना समिति के अध्यक्ष पद पर सर्व समिति से चुना गया साथ ही रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड अध्यक्ष के रूप दिनेश मुण्डा एवं गोला प्रखंड महिला ,अध्यक्ष, सुनीता देवी को चुना गया एवं गोला प्रखंड के सचिव लखींद्र मुंडा को चुना गया रांची जिला सरना समिति के सदस्य के रूप में लक्ष्मी मुंडा अमित मुंडा रविंद्र बिंहा अजीत लकड़ा एवं केंद्रीय सरना समिति के सचिव के पद पर राकेश बड़ाई एवं संरक्षक सधन उरांव को चयनित किया गया।



कार्यक्रम में केंद्रीय सरना समिति की ओर से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को फूल माला एवं सरना गमछा देकर स्वागत किया गया साथ ही समाज में हमेशा हक अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले जय आदिवासी केंद्रीय परिषद के अध्यक्ष निरंजना हेंरेंज टोप्पो समाजसेवी कुदरंसी मुंडा हर्षिता मुंडा को भी केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने फूलमाला एवं सरना गमछा देकर सम्मानित किया मौके पर केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री फूलचंद तिर्की ने कहा कि आज आदिवासी के परंपरा संस्कृति पर चौतरफा हमला किया जा रहा है जिसके कारण आदिवासी अपनी हक अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए युवक युवतियों केंद्रीय सरना समिति में जुड़ रही है कार्यक्रम में लोहरदगा गुमला मांडर रामगढ़ गोला हजारीबाग एवं अन्य जगहों से सैकड़ो की संख्या में सरना समिति की सदस्यता ग्रहण की है मौके पर केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की संरक्षक भुवनेश्वर लोहार गुमला जिला सरना समिति अध्यक्ष हान्दु भगत लोहरदगा जिला सरना समिति के कार्यकारी अध्यक्ष दलेश्वर उरांव, मां डर से बिरसा उरांव आकाश उरांव विनय उरांव प्रमोद एक्का नीरा टोप्पो एंजल लकड़ा आकाश उरांव एवं अन्य शामिल थे।


