झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला के कांके प्रखंड समिति के गठन हेतु सम्मेलन आज दिनांक 21 सितंबर 2025 को कांके रिंग रोड होचर स्थित कृष बैंक्वेट हॉल मे रांची जिला के केंद्रीय सदस्य सह संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा एवं जिला संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता के संयुक्त अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, क्रीड़ा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, झामुमो ओरमांझी प्रखण्ड के संयोजक प्रमुख नागेश्वर महतो, संयोजक सदस्य नरेश यादव, महताब आलम, मनिन्दर सिंह, साहिल यादव, गोपाल पाण्डेय, विजय कुमार महतो, मनीष गुप्ता, राहुल वर्मा एवं मुन्ना जी के साथ प्रखंड व पंचायतों से सैकड़ों कार्यकता शामिल हुए।

झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मिले निर्देश के अनुसार आज हमलोग यहां कांके प्रखंड समिति के गठन हेतु आयोजित इस सम्मेलन मे आए हुए हैं। जैसा कि आपलोगों को पता है हर तीन वर्षों में हमारे पार्टी की सांगठनिक प्रक्रिया के तहत सभी समितियों का पुनर्गठन होता है, जो प्रक्रिया चल रही है। हमे प्रखंड और पंचायत समितियों को और भी मजबूत बनाना है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के सोच है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हम सभी कार्यकर्ताओं को इस दिशा मे अहम भूमिका निभाना है ताकि लोगों को सभी योजनाओं का लाभ मिल सके।
सम्मेलन को जिला संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता ने संबोधित करते हुए कार्यकताओं संगठन के प्रति कार्य करने हेतु जागरूक किया, साथ ही प्रखंड व पंचायत समितियों का संगठन के प्रति कार्य को विस्तार से साझा किया।
सम्मेलन मे कांके प्रखंड समिति के गठन हेतु जिला संयोजक मंडली सदस्यों ने प्रखंड व पंचायतों से आए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

सम्मेलन मे कांके प्रखंड समिति के गठन हेतु निम्न नाम आए :-
अध्यक्ष पद के लिए :-
1- श्री जावेद अख्तर अन्सारी
2- श्री नवीन तिर्की
3- श्री सज्जाद अन्सारी
4- श्री सबिबुल रहमान एवं
5- श्री बसंत कुमार महतो
उपाध्यक्ष पद के लिए :-
1- श्री हनीफ अन्सारी
2- श्री रवि बारला
3- श्री बाबुलाल महतो
4- श्री फलीन्दर मुण्डा
5- मो चाँद
6- श्री मोहन उराँव
7- श्री नवाजीस आलम एव
8- श्री शेख सशहाबुद्दीन
सचिव पद के लिए :-
1– श्री रंथु उरांव
2- श्री अशोक साहु
3- श्री सहदेव मुण्डा
4- श्री बाबुलाल साहु एवं
5- श्री जितेन्द्र उराँव
कोषाध्यक्ष पद के लिए :-
1- श्री बसंत कुमार महतो।
*उक्त सूची को झामुमो केन्द्रीय कार्यालय के आदेशानुसार केन्द्रीय कार्यालय को अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया जाएगा।