मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक, शहर (सिटी एसपी) श्री पारस राणा एवं पुलिस अधीक्षक, यातायात (ट्रैफिक एसपी) श्री राकेश सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का अभिवादन स्वीकार किया और उनके कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने रांची जिला में शांति, विधि-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों की सराहना की तथा उन्हें आगे भी जनहित में सतत रूप से सक्रिय रहने का आग्रह किया।
पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सभी प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

