झामुमो का अनगड़ा प्रखंड सम्मेलन संपन्न

Spread the love

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला के अनगड़ा प्रखंड समिति के गठन हेतु सम्मेलन आज अनगड़ा डाक बंगला प्रांगण में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली सदस्य श्री सोनू मुंडा एवं श्री झब्बूलाल महतो ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम की शुरुआत स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।


सम्मेलन में प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर पूर्व जिला संयुक्त सचिव जुल्फीकार खान, पूर्व जिला अल्पसंख्यक मोर्चा सचिव सुजीत कुजूर, जगेश्वर महतो, बनमाली महतो, मधुसूदन मुंडा, राजू प्रमाणिक, सीतराम पातर, रिझवा मुंडा, राजकिशोर महतो, अमानुल्लाह अंसारी, गणेश चंद्र बेदिया, सुभाष पातर, बालेश्वर लोहरा, सुकरा महतो, रामजीत नायक, सुधीर भोगता, बी आर महतो, शाहनवाज, आरती मुंडा, मधु महली, स्रीनाथ मुंडा समेत प्रखंड व पंचायत स्तर से सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




मुख्य संबोधन

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सोनू मुंडा और झब्बूलाल महतो ने संयुक्त संबोधन में कहा—

> “पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला में सांगठनिक प्रक्रिया चल रही है। अनगड़ा प्रखंड समिति का गठन इसी कड़ी का हिस्सा है। सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता से संगठन को मजबूत करना ही हमारा उद्देश्य है।”

प्रस्तावित नाम

➡ अध्यक्ष पद के लिए :

श्री रिझवा मुंडा (सर्वसम्मति से चयनित)
(पूर्व प्रस्तावित श्री जगेश्वर महतो ने सहमति बनाते हुए अपना नाम वापस लिया।)


➡ उपाध्यक्ष पद के लिए :

श्री मनीष नायक

श्री दीपक लोहरा

श्री सुधीर मुंडा

श्री गणेश बेदिया

श्री अरविन्द उरांव


➡ सचिव पद के लिए :

श्री अमानुल्लाह अंसारी

श्री सज्जाद अंसारी


➡ कोषाध्यक्ष पद के लिए :

श्री संदीप साहू

श्री अशेस्वर रजवार





सम्मेलन में पारित उपरोक्त सूची को झामुमो केंद्रीय कार्यालय को अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया है।

Leave a Reply