बिहार में बजा चुनावी बिगुल… 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को आएंगे रिजल्ट

Spread the love

बिहार में अब आधिकारिक तौर पर चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

इस बार चुनाव दो चरण में होंगे —
पहले चरण में 6 नवंबर, और दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान कराया जाएगा।
14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।


बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है।
पिछला चुनाव 2020 में तीन चरणों में हुआ था, जिसमें लगभग 57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब सभी दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।

Leave a Reply