फिर से एक बार घाटशिला में चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन पर पार्टी ने दिया टिकट।

Spread the love

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. पार्टी ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन पर भरोसा जताया है.

बुधवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद देशभर में होने वाले पांच उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की गयी.पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसकी आधिकारिक घोषणा की.



भाजपा  के  प्रत्याशियों की सूची  


जम्मू-कश्मीर के बड़गाम से आगा सैयद मोहसिन, नगरोटा से देवयानी राणा,झारखंड के घाटशिला से बाबूलाल सोरेन,ओडिशा के नुआपाड़ा से जय ढोलकिया और तेलंगाना के जुबिली हिल्स से लंकाला दीपक रेड्डी को प्रत्याशी बनाया गया है.


11 नवंबर को होगा मतदान

घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव 11 नवंबर को होगा. नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित है. घाटशिला सीट पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी, जिन्होंने इस बार सरायकेला से जीत दर्ज की थी.


भाजपा का यह निर्णय क्षेत्रीय समीकरणों और पिछले चुनाव के अनुभव को देखते हुए लिया गया है. पार्टी को उम्मीद है कि बाबूलाल सोरेन इस बार बेहतर प्रदर्शन करेंगे और भाजपा के लिए सीट पुनः हासिल करेंगे.

Leave a Reply