केंद्रीय सरना समिति में युवाओं का जुड़ाव बढ़ा, रांची में हुआ मिलन समारोह — परंपरा और संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प

Spread the love

आज दिनांक 31/10/2025 को केंद्रीय सरना समिति के तत्वाधान में केंद्रीय धूमकुडिया करम टोली रांची में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में केंद्रीय सरना समिति से जुड़ने के लिए विभिन्न जगहों से युवक पहुंचे बोकारो गुमला हजारीबाग लोहरदगा कांक के पिठौरिया लालगुटवा बोडेया पतरातू संग्रामपुर एवं अन्य जगह से सैकड़ो लोग कार्यक्रम में पहुंचे कार्यक्रम की शुरुआत बुंडू में सड़क दुर्घटना में  व्यक्तियों की मौत हुई थी उनके आत्मा कि शांति के लिए 2मिनट का मौन रखा गया एवं सादे तरीके से कार्यक्रम किया गया।

जिसमें विकास भगत को केंद्रीय सरना समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया,मुकेश सोरेन को बोकारो जिला का उपाध्यक्ष बनाया गया, शास्त्री मुर्मू को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया   बिगल मुंडा को संरक्षक एवं जयमंगल उरांव को बनाया गया एवं नंदा उरांव को रांची जिला उपाध्यक्ष बनाया गया मौके पर केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि सरना आदिवासियों के रूढ़िवादी परंपरा संस्कृति पर चौतरफा हमला किया जा रहा है कभी कुर्मी समुदाय के द्वारा एसटी सूची में शामिल होना चाह रहे हैं वही धर्मांतरित आदिवासी आरक्षण के साथ हमारे रूढ़िवादी परंपरा को चौपट करने में लगे हैं।
केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय महिला अध्यक्ष निशा भगत ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव के द्वारा बनाया गया केंद्रीय सरना समिति एवं उनके उद्देश्यों से जुड़कर युवा समाज सेवा करना चाह रहे हैं आज कुर्मी और इसाई सरना समाज के लोगों की परंपरा संस्कृति को चौपट कर रहे हैं चरचे चर्च  करम और डहरे डहर सोहराय मना रहे हैं।

मौके पर केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक भुवनेश्वर लोहार ललित कच्छप महासचिव संजय तिर्की वरीय उपाध्यक्ष प्रमोद एक्का  रांची जिला सरना समिति के  अध्यक्ष अमर तिर्की केंद्रीय प्रवक्ता एंजेल लकड़ा लोहरदगा जिला सरना समिति के अध्यक्ष चैतू उरांव बोकारो जिला सरना समिति के  अध्यक्ष विनय मुर्मू पंचम तिर्की सुखवारो उरांव ज्योत्सना भगत सपना गाड़ी एवं अन्य शामिल थे।

Leave a Reply