
त्रिपुरा विधान सभा के माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री जितेन्द्र चौधरी अपने निजी कार्यक्रमों के सिलसिले में रांची प्रवास पर हैं। आज सायं 6 बजे उन्होंने झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री रबींद्रनाथ महतो से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष ने श्री चौधरी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
अनौपचारिक बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने झारखंड की राजनीतिक स्थिति, समसामयिक विषयों तथा राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों एवं योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।
श्री चौधरी ने झारखंड सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों एवं लोकहितकारी योजनाओं की सराहना की।
भेंट के दौरान पारस्परिक सौहार्द एवं सहयोग की भावना स्पष्ट झलकी।