झारखंड राज्य की 25वीं रजत जयंती: विद्यालयों में उमंग, उत्साह और विरासत का अनोखा उत्सव

Spread the love

झारखंड राज्य की 25वीं रजत जयंती वर्ष–विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं के उत्सव के तीसरे दिन राज्य के सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।

आज 52,794 विद्यार्थियों ने पूरे राज्य में प्रखंड स्तर पर आयोजित क्विज, निबंध लेखन, नृत्य, संगीत, ड्रामा, कहानी लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सभी विद्यालयों में आयोजित विशेष प्रातःकालीन सभाओं में लगभग 30.8 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया और राज्य के महापुरुषों तथा आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।
बच्चों को झारखंड के गौरवशाली इतिहास, कला-संस्कृति और जनजातीय अस्मिता के बारे में विस्तार से बताया गया।


📌 कल 14 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिताएँ

14 नवंबर को पूरे राज्य में जिला स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी।
इसके साथ ही सभी जिलों और प्रखंडों के विद्यालयों में सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें निम्न विषयों पर चर्चा होगी—

झारखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा

राज्य निर्माण में महापुरुषों और आंदोलनकारियों का योगदान

राज्य की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक धरोहर

झारखंड की समृद्ध कला एवं जनजातीय संस्कृति


14 नवंबर को सभी विद्यालयों में विशेष प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी।



📌 15 नवंबर — राज्य स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह

15 नवंबर, 2025 को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply