
झारखंड की घाटशिला उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है. चुनाव आयोग के अनुसार, पहले राउंड की गिनती के बाद जेएमएम उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन बढ़त बनाए हुए हैं. सोमेश सोरेन, भाजपा के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन और जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू से आगे
सोमेश चंद्र सोरेन को 5450, बाबूलाल सोरेन को 2204 और जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू को 3286 वोट मिले हैं.
चुनावी मुकाबले में 13 प्रत्याशी
घाटशिला उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. हालांकि जेएमएम के सोमेश सोरेन और बीजेपी के बाबूलाल सोरेन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. भाजपा से पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन और जेएमएम से पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश चंद सोरेन चुनावी मैदान में हैं. जेएलकेएम से रामदास मुर्मू प्रत्याशी हैं. इसके अलावा 10 उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 8 निर्दलीय, एक पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) और एक भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के उम्मीदवार हैं।

