
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूसरे कार्यकाल को एक वर्ष पूरा होने जा रहे हैं और इस मौके पर 28 नवंबर को रांची में बड़े पैमाने पर 10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।
मुख्यमंत्री उन विभागों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे जिनके नाम प्रदेश भर में आयोजित विभिन्न नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान चयनित किया गया था।
बताते चले कि 28 नवंबर को राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर रांची के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।
इसमें 75 हजार शिक्षकों को शिक्षकों को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। शिक्षा विभाग, नगर विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आदिवासी एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, विद्यालयी शिक्षा विभाग, पथ निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, श्रम विभाग, उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने विभागों के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों की पूरी सूची एकत्रित कर सुनिश्चित करें कि नियुक्ति पत्र वितरण में कोई त्रुटि न हो।
यहां आपको बता दे की सबसे ज्यादा नियुक्ति शिक्षकों की होने जा रही है राज्य में सबसे अधिक शिक्षकों की नियुक्ति होगी। विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सफल 75,000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इसके अलावा अन्य विभागों में भी बड़ी संख्या में नियुक्ति होगी।
जिन विभागों में आज अन्य विभागों में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे उनमें मुख्य रूप से विज्ञान, तकनीकी शिक्षा, नगर विकास, स्वास्थ्य, पुलिस, पर्यटन, कारोबार, श्रम और उद्योग विभाग शामिल हैं।
पद की संख्या की बात करें तो
उप समाहर्ता 207
पुलिस उपाधीक्षक 35
रांची नगर निगम 56
फायरमैन 52
झारखंड राज्य फील्ड-10 01
बाल विकास परियोजना 08
रसायन शास्त्र 04
हेड क्लर्क 14
प्राथमिक शिक्षक 8000
सहायक अभियंता 150
शामिल है।