
रांची, 05 दिसंबर 2025: झारखंड विधानसभा परिसर में आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर निरंजन कुमार (रि.) ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान ब्रिगेडियर निरंजन कुमार ने मुख्यमंत्री को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ (Armed Forces Flag Day) का बैज लगाया।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर सभी सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया तथा ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान अपर निदेशक कर्नल एस.पी. गुप्ता, राज्य प्रबंधक (सैनिक बाजार) ले. कर्नल पी.के. झा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यह दिवस देश की सशस्त्र सेनाओं के प्रति सम्मान, योगदान और सहयोग की भावना को समर्पित है।

