झामुमो राँची महानगर के जोन 6 की बैठक सम्पन्न, 9 दिसंबर को संयुक्त सम्मेलन का होगा आयोजन ।

Spread the love

राँची, 05 दिसंबर 2025: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राँची महानगर में वार्ड गठन की तैयारी को लेकर जोन 6 के संयोजक मंडली की एक महत्वपूर्ण बैठक आज डोरंडा स्थित बाबा बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केन्द्रीय सदस्य एवं जिला सह महानगर संयोजक डाॅ. हेमलाल कुमार मेहता (हेमू) ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जोन 6 के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 43, 44, 45, 46, 47, 48 एवं 49 का गठन आगामी 09 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को डोरंडा, नेपाल हाउस के सामने स्थित मजार मैदान में एक संयुक्त सम्मेलन के माध्यम से किया जाएगा।

इस अवसर पर झामुमो के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से —
केन्द्रीय सदस्य श्री अश्विनी शर्मा, महानगर संयोजक श्री रामशरण तिर्की, अफरोज अन्सारी, रोशन सिंह, रतिश द्विवेदी (अप्पु), मनिन्दर सिंह, नसीम गद्दी (पप्पु), सुषमा बरदेवा, कुलदीपक कुमार, झारखंड आन्दोलनकारी श्रीमती पुष्पा बरदेवा, शालो देवी, साहिल यादव, मंटू पांडेय, आजाद राजा, रमजान रजा, रोमा सरकार, मो. इरफान, फैयाज अहमद, मो. सदाब हुसैन, ईरसाद आलम, अतिकुर रहमान, काशिफ रजा, साहिद एवं गलफाम गद्दी शामिल थे।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, सभी स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाने और वार्ड स्तर पर संगठनात्मक संरचना को सुदृढ़ बनाने पर विशेष चर्चा की गई।

Leave a Reply