मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रांची शहर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत देख अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश ।

Spread the love

रांची, 13 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को बिना किसी सुरक्षा काफिले और पूर्व सूचना के राजधानी रांची का औचक निरीक्षण कर सबको चौंका दिया। मुख्यमंत्री ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर नागरिक सुविधाओं, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों की वास्तविक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैदल यात्रियों के लिए बने फुटपाथों, सड़क किनारे की साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों की देखरेख का स्वयं अवलोकन किया। आम लोगों से बातचीत कर उन्होंने उनके दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों को भी समझा।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शहरवासियों की सुविधा और “Ease of Living” को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि राजधानी की व्यवस्था राज्य की छवि का आईना है, इसलिए हर विभाग जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करे।

मुख्यमंत्री का यह औचक निरीक्षण प्रशासनिक तंत्र के लिए एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि जनता से जुड़ी सुविधाओं पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply