हॉकी इंडिया लीग 2025–26: रांची तैयार, मरांग गोमके स्टेडियम में अंतिम चरण का काम तेज ।

Spread the love

रांचीःहॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025–26 को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में इन दिनों युद्ध स्तर पर काम चल रहा है. स्टेडियम में रंग-रोगन, दर्शक दीर्घा की मरम्मत, मैदान की फिनिशिंग और तकनीकी व्यवस्था को तेजी से पूरा किया जा रहा है.

इस बड़े आयोजन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी रांची के खेलप्रेमियों के लिए खास आकर्षण होंगी. महिला हॉकी इंडिया लीग के सभी मुकाबले रांची में ही खेले जाएंगे, जिससे शहर में हॉकी का उत्साह चरम पर है.

Leave a Reply