
रांची : आज दिनांक 04 जनवरी 2026, रविवार को आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय कार्यालय करमटोली में संगठन की ओरमांझी प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुशील उराँव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पुरानी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
पुनर्गठन के दौरान सर्वसम्मति से श्री जगधन बेदिया को आदिवासी छात्र संघ, ओरमांझी प्रखंड समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रखंड स्तर पर संगठन और अधिक सशक्त होगा।

इस अवसर पर आदिवासी छात्र संघ के रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्री मनोज उराँव ने कहा कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन आदिवासी छात्र-छात्राओं से जुड़ी शैक्षणिक, सामाजिक एवं संवैधानिक अधिकारों से संबंधित मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएगा और छात्र हित में निरंतर कार्य करेगा।
आदिवासी छात्र संघ ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि नव-नियुक्त अध्यक्ष संगठन की नीति एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए छात्र हित में सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के पूर्व संयुक्त सचिव एवं DSPMU (राँची कॉलेज) अध्यक्ष श्री विवेक तिर्की, आदिवासी कॉलेज छात्रावास यदुवंश के छात्र प्रमुख श्री प्रकाश भगत, श्री बिनोद उराँव, श्री अमित उराँव सहित कई छात्र प्रतिनिधि एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।