रांची: केन्द्रीय सरना समिति, आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा,आज मोरहाबादी मैदान में आहुत सरना कोड जनसभा का आयोजन हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय सरना समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि, सरना कोड आदिवासी समाज का पहचान व अस्तित्व का मामला है। वर्षों से आदिवासी अपनी पहचान के लिए संघर्षरत है, कभी रेल रोड चक्का जाम, झारखंड बंद तो कभी भारत बंद किया गया। लेकिन अब तक सरना कोड नहीं मिला। 2024 तक सरना कोड लागू नहीं किया गया तो, केन्द्र सरकार को आदिवासी उखाड़ फेंकने का काम करेगी। सरना कोड मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर संजय तिर्की,भुवनेश्वर लोहरा, नीरा टोप्पो आदि उपस्थित थे।