रांची में झामुमो का शक्ति प्रदर्शन: उत्तम यादव के नेतृत्व में हजारों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता ।

Spread the love

रांची। राजधानी रांची के किशोरगंज स्थित स्कॉट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हेमंत सोरेन के नेतृत्व और नीतियों के प्रति आस्था जताते हुए रांची के सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम यादव के नेतृत्व में हजारों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने झामुमो की विचारधारा, नीति और सिद्धांतों की जानकारी दी तथा संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि राज्य की लोकप्रिय हेमंत सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नए सदस्यों से सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर झामुमो रांची जिला एवं महानगर संगठन के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी देखने को मिली, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply